बंका घाट में करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग दंपती घायल

पत्नी को करंट लगता देख, बुजूर्ग पति भी आया चपेट में

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बंका घाट में करंट की चपेट में आने से एक बुजुर्ग दंपति घायल हो गये. घायल दंपती का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. घायल बुजुर्ग दंपति नाम अलका देवी व पति किस्टो मंडल है. जानकारी के अनुसार घायल महिला अलका देवी अपने घर में रखे स्टैंड फैन को हटाने का काम कर रही थी. संभवत: फैन के तार में कहीं गड़बड़ी होने के कारण करंट का झटका महिला को लग गया. महिला को करंट से तड़पते देख पति ने हटाने का प्रयास किया. लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया. करंट लगता देख आसपास के लोगों ने दोनों को दूसरे तरीके से तार से अलग किया. इसके बाद दोनों बुजुर्ग दंपती की हालत खराब हो गयी. स्थानीय लोगों ने ही दोनों को समुचित उपचार के लिए एंबुलेंस से गोड्डा सदर अस्पताल भेजा. दोनों दंपती का सदर अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. हालत अब ठीक बतायी जाती है. महिला की हालत ज्यादा खराब हो गयी थी. पहले से ही बीमारी पीड़ित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >