अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को लेकर एसडीपीओ ने की समीक्षा

लंबित कांडों के निष्पादन एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का निर्देश

महागामा एसडीपीओ कार्यालय में शुक्रवार को एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे. बैठक के दौरान क्षेत्र में घटित आपराधिक घटनाओं, लंबित कांडों, वारंटों के निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गयी. एसडीपीओ ने सभी थाना प्रभारियों को अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा लंबित वारंटों के शत-प्रतिशत निष्पादन पर विशेष जोर दिया. साथ ही रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिये.

साइबर अपराध पर सख्ती और जनसमन्वय पर जोर

बैठक में साइबर अपराध एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की रणनीति पर भी चर्चा की गयी. इसके अलावा पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर बल दिया गया. एसडीपीओ वरुण रजक ने कहा कि आम जनता को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करें. उन्होंने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराधियों में पुलिस का भय कायम रखने तथा जनता का विश्वास मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >