हादसा : डिवाइडर से टकरायी स्कूटी, अधेड़ व्यक्ति घायल

बोरियो–बोआरीजोर मुख्य मार्ग के बांसभीठा गांव के पास हादसा.

प्रतिनिधि, बोआरीजोर बोआरीजोर थाना अंतर्गत बोरियो–बोआरीजोर मुख्य मार्ग के बांसभीठा गांव के पास स्कूटी सवार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गया. हादसे में चालक कार्तिक मंडल (50 वर्ष) घायल हो गया. ग्रामीणों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोआरीजोर लाया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुनील कुमार किस्कू ने घायल का प्राथमिक उपचार किया. बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार स्कूटी पर घायल कार्तिक और चंदन नामक दो लोग सवार थे. घटना में चंदन को कोई चोट नहीं आयी. घायल कार्तिक पश्चिम बंगाल के तारापीठ मंदिर के पुजारी हैं. लौंहाडिया बाजार जा रहे थे. उन्हें खतरे से बाहर बताया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >