पद्मभूषण सम्मान मिलने पर रूपेश मिश्रा ने अलका याज्ञनिक को दी बधाई

केंद्र सरकार द्वारा इस वर्ष प्रसिद्ध पार्श्व गायिका अलका याज्ञनिक को पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किए जाने पर गोड्डा जिले के पथरगामा निवासी गायक रूपेश मिश्रा ने उन्हें हार्दिक बधाई

केंद्र सरकार द्वारा इस वर्ष प्रसिद्ध पार्श्व गायिका अलका याज्ञनिक को पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किए जाने पर गोड्डा जिले के पथरगामा निवासी गायक रूपेश मिश्रा ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है तथा केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है. रूपेश मिश्रा पिछले 25 वर्षों से मुंबई में रहकर संगीत एवं फिल्म जगत से जुड़े हुए हैं. कई फिल्मों में गायन के साथ-साथ उन्होंने स्वतंत्र रूप से भी अनेक गीत गाये हैं. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व का विषय है कि उन्हें अलका याज्ञनिक के साथ फिल्म ‘बिगुल’ में एक युगल गीत (डुएट) गाने का अवसर प्राप्त हुआ था. उन्होंने बताया कि फिल्म में अभिनेता हैदर काजमी और अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं, जबकि संगीत निर्देशन नज़ाकत-सुजात ने किया था. उस दौर में फिल्म का यह गीत श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था. रूपेश मिश्रा ने कहा कि जिनकी आवाज सुनकर हम बड़े हुए और जिनके गीतों ने हमारी जिंदगी को सुरों से सजाया, उनके साथ स्टूडियो में माइक साझा करना मेरे संगीत जीवन की सबसे सुंदर और अविस्मरणीय यादों में से एक है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अलका याज्ञनिक इन दिनों रिकॉर्डिंग से दूर हैं, लेकिन उनकी हार्दिक कामना है कि वे जल्द पूर्णतः स्वस्थ हों और एक बार फिर संगीत की दुनिया में सक्रिय हों. उन्होंने उम्मीद जतायी कि भविष्य में उन्हें पुनः अलका याज्ञनिक के साथ गीत गाने का अवसर प्राप्त होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Published by: Pradip Kumar Mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >