टैंकर बाइक के बीच टक्कर में बाइक सवार घायल, रेफर

बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर

पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के हंसडीहा-पोड़ैयाहाट मुख्य मार्ग सकरी पावर हाउस के समीप टैंकर वाहन व बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना दोपहर ढाई बजे की है. घायल युवक को सीएचसी में भर्ती किया गया, जहां ऑन ड्यूटी पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल युवक का नाम-पता नहीं चल पाया है. मामले कि जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी बिपिन यादव घटनास्थल पर पहुंच कर बाइक और टैंकर को जब्त कर लिया. चालक और खलासी फरार हो गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >