गोड्डा में 1 घंटे से फंसे राहुल गांधी, नहीं मिल रही है उड़ान भरने की इजाजत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर बीते एक घंटे से गोड्डा में रूका हुआ है. एटीसी ने उन्हें उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी है.

गोड्डा : झारखंड के गोड्डा से बड़ी खबर आ रही है. खबर है कि गोड्डा में चुनाव प्रचार के लिए आए राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर बीते एक घंटे से रूका हुआ है. एटीसी की तरफ से उन्हें क्लीयरेंस नहीं मिल रहा है. जिसके कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बवाल मचा दिया है. बता दें कि राहुल गांधी शुक्रवार को महगामा से कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह के लिए वोट मांगने आए थे.

दीपिका पांडेय सिंह ने दी तीखी प्रतिक्रिया

राहुल गांधी को इसके बाद बोकारो के बेरमो में चुनाव प्रचार के लिए जाना है. गोड्डा में उनके हेलीकॉप्टर को रोके जाने के मामले में कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. महगामा से कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह ने कहा है कि हम राहुल गांधी के सिपाही हैं. महगामा की जनता देख रही है. सभी लोग उन्हें सुनने के लिए यहां एकत्रित हुए थे, नहीं तो अभी तक मैदान खाली हो गया होता. यहां की जनता जवाब देगी.

Also Read: Jamtara Vidhan Sabha: दिग्गजों ने जामताड़ा से आजमाई है किस्मत, सीता सोरेन के कारण रोचक हुआ मुकाबला

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मचाया बवाल

राहुल गांधी को रोके जाने की वजह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी बवाल मचा दिया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि विपक्ष के साथ ये अन्याय हो रहा है. वहीं, एक पार्टी कार्यकर्ता ने इस मामले पर कहा कि ये घटना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है. जो गतिविधियां चल रही है उन्हें सुचारू रूप से संचालित होने देना चाहिए. बता दें कि तकनीकी कारणों का उन्हें रोक दिया गया है. जिसके कारण कांग्रेस के लोग काफी आक्रोशित हैं और वे मैदान में जमकर नारेबाजी कर रहे हैं.

Also Read: Jharkhand Chunav 2024: पहला चुनाव बुरी तरह हार गये थे बिनोद बिहारी महतो, फिर ऐसे की वापसी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >