शांति समिति की बैठक में विधि व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर उठाए गए महत्वपूर्ण कदम

गोड्डा जिले में मुहर्रम पर्व को शांति के साथ मनाने की तैयारी, त्योहार के दौरान नहीं कटेगी बिजली

गोड्डा नगर थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता सीओ ऋषिराज ने की. जबकि संचालन थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने किया. सीओ ऋषिराज ने सभी से अपील किया कि मुहर्रम के दौरान बिजली कटौती न हो और ताजिया एवं निशान की लंबाई कम रखी जाये. नगर थाना प्रभारी दिनेश महली ने विधि व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग की अपील की और लाइसेंसधारियों को समय पर आवेदन जमा करने एवं निर्धारित रूट और समय का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये. राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हाजी इकरारूल हसन आलम ने भी शांति, सद्भावना और भाईचारे के साथ मुहर्रम पर्व मनाने की अपील की. उन्होंने सरकारी गाइडलाइन के अनुसार निशान व ताजिया की ऊंचाई पर सख्त पालन पर जोर दिया. इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक ने कहा कि पर्व का अर्थ अमन-चैन है, इसलिए सभी समुदायों को मिलकर शांति बनाए रखना होगा. जुलूस के दौरान बड़ी गाड़ियों की नो एंट्री रहेगी और नशे में जुलूस में शामिल होने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. बैठक में शांति समिति के सदस्य, सभी मुहर्रम अखाड़ा और इमामबाड़ा के लाइसेंसधारी व मोजावेर भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >