गोड्डा में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, हजारों छात्र-छात्राओं की उमड़ी भीड़

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026 : गोड्डा के टाउन हॉल में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हजारों छात्र-छात्राएं शामिल हुए. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

शशांक विक्रम, संजीत मंडल और रवि ठाकुर की रिपोर्ट 

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026 : झारखंड के गोड्डा जिले के टाउन हॉल में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. मंच पर जिले के शिक्षा पदाधिकारी, प्रभात खबर के वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद थे.

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने किया उद्घाटन

समारोह का उद्घाटन मंत्री दीपिका पांडे सिंह के हाथों दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस दौरान मंच पर सिविल एसडीओ बैद्यनाथ उरांव, झामुमो जिलाध्यक्ष प्रेम नंदन मंडल, नगर पंचायत अध्यक्ष शुशील रमणी, महगामा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबोध सोरेन और सीडीपीओ आकाश भारद्वाज समेत जिले के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

हजारों छात्र-छात्राओं की उमड़ी भीड़ 

समारोह को लेकर मेधावी विद्यार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसमें लगभग 800 से अधिक छात्रों ने क्यूआर कोड स्कैन कर रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि मौके पर 1000 से अधिक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. सभी विद्यार्थी उत्साहपूर्वक रजिस्ट्रेशन कर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए, जिससे पूरे आयोजन स्थल पर जोश और उत्साह का माहौल बना रहा. 

छात्रों का बढ़ा मनोबल, ग्रामीण प्रतिभाओं को भी मिला मंच 

छात्र-छात्राएं अपनी उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं, वहीं अभिभावक भी अपने बच्चों की कामयाबी पर खुशी से फूले नहीं समा रहे. कई छात्र पहली बार मंच पर सम्मान लेने को लेकर उत्साहित दिखे. शिक्षकों ने कहा कि प्रभात खबर का यह मंच बच्चों का मनोबल बढ़ाने का काम करता है. इससे दूसरे छात्रों को भी मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है. आयोजन समिति ने बताया कि गोड्डा जिले के हर प्रखंड से मेधावी छात्र-छात्राओं को चुना गया है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभा भी सामने आ सके. 

यह भी पढ़ें: साहिबगंज में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 400 से अधिक छात्र हुए सम्मानित

यह भी पढ़ें: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान: जमशेदपुर के टॉपर्स के बीच पहुंचे प्रशासनिक दिग्गज, DC ने दिया सफलता का मंत्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >