भारतीय डाक विभाग, ललमटिया की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर क्षेत्र के सरकारी एवं निजी विद्यालयों की छात्राओं के लिए राखी बनाओ और भेजो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा प्रतियोगिता का उद्देश्य नयी पीढ़ी को पारंपरिक डाक व्यवस्था एवं पत्र संस्कृति से जोड़ना है. ललमटिया कोलियरी डाकघर के उपडाकपाल अमित कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्राएं अपने हाथों से आकर्षक राखियां तैयार करेंगी. इसके बाद वे उन राखियों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपने भाई, रिश्तेदार अथवा प्रियजनों को भेजेंगी. इस पूरी प्रक्रिया में डाक विभाग छात्राओं को आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा. उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से डाक सामग्री उपलब्ध कराने से लेकर राखियों के संग्रहण एवं उनके प्रेषण तक की पूरी व्यवस्था की जाएगी. प्रतियोगिता के तहत क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय से 10 छात्राओं का चयन किया जाएगा. चयनित छात्राओं को डाक विभाग की ओर से प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा. वहीं, सबसे आकर्षक राखी तैयार करने वाली छात्रा को विशेष पुरस्कार भी दिया जाएगा. उपडाकपाल ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को डाक विभाग की कार्यप्रणाली से जुड़ने और उसे करीब से जानने का अवसर मिलेगा. उन्होंने कहा कि मोबाइल और इंटरनेट के इस दौर में बच्चों को पत्र लेखन, डाक व्यवस्था और पारंपरिक संचार प्रणाली की जानकारी देना भी इस पहल का महत्वपूर्ण उद्देश्य है.
डाक विभाग आयोजित करेगा राखी बनाओ और भेजो प्रतियोगिता, छात्राओं को मिलेगा सम्मान
भारतीय डाक विभाग ललमटिया रक्षाबंधन पर राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। इसमें भाग लेने वाली छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र और विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे।

जानकारी देते डाक विभाग के कर्मी. | Prabhat Khabar Network