आज से सरकारी कामकाज का बहिष्कार करेंगे जिले के मुखिया

पंचायत आपके द्वार कार्यक्रम पर पड़ेगा असर

गोड्डा जिले के मुखिया आज से सरकारी कामकाज में हिस्सा नहीं लेंगे. प्रदेश मुखिया संघ कमेटी के निर्देश पर मुखिया प्रतिनिधियों ने हड़ताल पर जाने का मन बनाया है. इसको लेकर सोमवार को सदर प्रखंड के मुखिया संघ की बैठक आयोजित की गयी. बैठक के आलोक में सदर प्रखंड के कई मुखिया गांधी मैदान में जुटे और आंदोलन पर चर्चा की. मुखिया ने बताया कि यह कार्यक्रम तब तक जारी रहेगा, जब तक प्रदेश संघ से कोई आदेश नहीं मिल जाता है. कहा कि सभी मुखिया द्वारा बीडीओ के नाम ज्ञापन सौंपा हैं, जिसमें हड़ताल पर जाने की जानकारी से अवगत करा दिया है. बैठक करने वाले मुखिया अध्यक्ष मुकेश यादव, मो आलम, कुंदन वैद्य, मुखिया प्रतिनिधि जयकांत भारती, गुड्डू कुमार, मो मंजूर, विनोद भगत, दीपक पासवान आदि थे. मुखिया के हड़ताल पर चले जाने से पंचायत आपके द्वार कार्यक्रम पर असर पड़ेगा. मालूम हो कि 30 अगस्त से ही पंचायत आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. ऐसे में मुखिया की अनुपस्थिति में योजना पर असर पड़ना लाजिमी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >