मतदाता जागरूकता को लेकर प्रतियोगिता आयोजित

छात्र-छात्राओं ने किया पेंटिंग व निबंध लेखन

विधानसभा चुनाव को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बालिका उच्च विद्यालय पथरगामा में मतदाता जागरूकता को लेकर छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता के तहत पेंटिंग व निबंध लेखन किया. प्रतियोगिता में अंशु, देवाशीष, कशिश, स्वाति, कुमकुम, अर्पिता, प्रतिमा, सुजाता, आयुषी, नंदनी, पूनम आदि ने भाग लिया. प्रतियोगिता के पश्चात उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी का चयन किया गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर पेंटिंग व निबंध लेखन को जिला स्वीप कार्यालय भेजा जाएगा, जिसके बाद प्रतिभागी पुरस्कृत किये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >