सदर अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया अग्निशमन प्रशिक्षण

आपात स्थिति और आगजनी से निपटने के व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण का आयोजन

गोड्डा के सदर अस्पताल में बुधवार को किसी भी आपातकालीन स्थिति और आगजनी से निपटने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया. अग्निशमन विभाग की ओर से आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम का संचालन अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी गौरी शंकर सिंह की देखरेख में किया गया. प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन प्रभारी गौरी शंकर सिंह ने कर्मियों को बताया कि आपात स्थिति में आग से कैसे निपटा जाये. उन्होंने समझाया कि आग कई प्रकार की होती है और इसे बुझाने के लिए विभिन्न प्रकार के अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग किया जाता है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हर प्रकार की आग को पानी से नहीं बुझाया जा सकता और कुछ विशेष प्रकार की आग पर कार्बन डाइऑक्साइड मिश्रित पदार्थों का इस्तेमाल करना आवश्यक है. कार्यक्रम में केवल सैद्धांतिक जानकारी ही नहीं दी गयी, बल्कि कर्मचारियों को बारी-बारी से अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग कर आग बुझाने का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया. अग्निशमन पदाधिकारी ने कहा कि आग लगने पर लोग डर कर इधर-उधर भागने लगते हैं, जिससे अफरा-तफरी मच जाती है और स्थिति और बिगड़ सकती है. उन्होंने जोर देकर कहा कि जागरूकता और सावधानी से ही आग पर नियंत्रण पाया जा सकता है. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अस्पताल की मैनेजर मोनाली राय, नाजिम चौधरी सहित कई अन्य स्वास्थ्य कर्मी और स्टाफ मौजूद थे। सभी ने गंभीरता से प्रशिक्षण में भाग लेकर आगजनी की स्थिति से निपटने के उपाय और सुरक्षित रहने के गुर सीखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >