बोआरीजोर थाना क्षेत्र के गोराडीह मोमिन टोला की घटना
प्रतिनिधि, बोआरीजोर (गोड्डा)बोआरीजोर थाना क्षेत्र के गोराडीह मोमिन टोला गांव में मंगलवार की देर रात एक वृद्धा की सोते समय गला रेतकर हत्या कर दी गयी. मृतका की पहचान 65 वर्षीय सोना भानु खातून, पति स्व. लाल मोहम्मद अंसारी के रूप में हुई है. बुधवार सुबह जब वह देर तक सोकर नहीं उठीं, तो ग्रामीणों ने घर जाकर देखा. इस दौरान महिला खून से लथपथ अवस्था में बिस्तर पर पड़ी थी. घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गयी. ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के दो बेटे और दो बेटियां हैं. एक बेटा जेल में बंद है, जबकि दूसरा मानसिक रूप से बीमार है. दोनों बेटियां दिल्ली में रहकर काम करती हैं. वृद्धा पिछले चार वर्षों से अपनी चार वर्षीय पोती के साथ गांव में अकेली रहती थी. घटना की रात भी वह अपनी पोती के साथ सोयी हुई थी. ग्रामीणों का कहना है कि मृतका की एक बेटी की शादी गांव में ही हुई है. बेटी के दिल्ली चले जाने से दामाद नाराज रहता था और वह सास को इसके लिए जिम्मेदार मानता था. घटना की सूचना पर महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद एवं थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से पूछताछ की. संदेह के आधार पर मृतका के दामाद को पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले गयी है.क्या कहते हैं एसडीपीओ
शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. हत्या की वजहों का पता लगाने के लिए मामले की गहन जांच की जा रही है. जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जायेगा. चंद्रशेखर आजाद, महागामा एसडीपीओतस्वीर:- 43 घटना स्थल पर ग्रामीण महिलाओं की भीड.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
