मुफ्फसिल थाना दिवस में आठ भूमि विवादों की सुनवाई

साहिबगंज के मुफ्फसिल थाना परिसर में थाना दिवस आयोजित किया गया, जिसमें आठ भूमि विवादों की समीक्षा हुई। तीन मामलों का तुरंत निपटारा किया गया, जबकि पांच मामलों की जांच और दस्तावेजों का सत्यापन जारी है। थाना प्रभारी अनीश पांडे ने बताया कि दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद मामलों का निष्पक्ष समाधान किया जाएगा। सभी विवादों की गहन जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई पूरी की जाएगी।

प्रतिनिधि, साहिबगंज मुफ्फसिल थाना परिसर में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया. इस दौरान भूमि एवं राजस्व से संबंधित लंबित मामलों की सुनवाई की गई. थाना दिवस में कुल आठ भूमि विवाद के मामलों की समीक्षा की गई. सुनवाई के उपरांत तीन मामलों का निष्पादन कर दिया गया. जबकि शेष पांच मामलों में जांच एवं आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया जारी है. संबंधित पक्षों की बातें सुनने के बाद पुलिस एवं राजस्व विभाग की ओर से मामलों के निष्पक्ष समाधान की दिशा में कार्रवाई की जा रही है. इस संबंध में थाना प्रभारी अनीश पांडे ने बताया कि थाना दिवस में आए आठ भूमि विवाद के मामलों में तीन का निष्पादन कर दिया गया है. शेष मामलों में स्थल जांच अभिलेखों का सत्यापन तथा दोनों पक्षों के दावों की गहन जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार उनका भी निष्पादन किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil thakur

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >