विवाहिता को कीटनाशक देकर जान मारने का किया गया प्रयास

सास व पति पर लगाया आरोप, मामला पोडैयाहाट के लता गांव का

गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के लता गांव की विवाहिता को उसके ही ससुराल पक्ष के सास व पति द्वारा जान मारने का प्रयास किया गया है. विवाहिता का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. विवाहिता को कीटनाशक पिलाकर जान मारने का प्रयास किया गया है. इलाजरत विवाहिता पारो देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि पति चंद्रशेखर दास व सास रानी देवी से महिला का विवाद हो गया था. महिला कुछ दिनों पहले ही अपने मायके से आयी थी. विवाहिता से सास का मनमुटाव चल रहा था. आये दिन झंझट होता था. इधर पति से भी किसी बात को लेकर तू-तू मैं-मैं हो गयी. विवाहिता ने बताया कि उसने भाग कर पति से शादी रचायी है. मंगलवार को दोनों के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया. इसके बाद घर में रखे कीटनाशक को दोनों के द्वारा जबरन पिला दिया गया. इसके बाद विवाहिता की हालत खराब हो गयी. तब जाकर ससुराल पक्ष के लोगो ने ही विवाहिता को सदर अस्पताल पहुंचाया तथा उपचार कराया. हालांकि यहां भी विवाहिता के साथ मारपीट करने का प्रयास किया गया. विवाहिता ने इसकी सूचना अपने मायके पक्ष को दे दी. इसके बाद पूरा परिवार पहुंच गया. विवाहिता ने बताया कि पहले भी इस प्रकार की करतूत परिजन कर चुके हैं. इस बार विवाहिता के परिजनों ने पोड़ैयाहाट थाना में मामले को लेकर आवेदन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >