मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बढ़ाया फुटबॉल खिलाड़ियों का हौसला, फाइनल मुकाबले में देर तक मैदान में रहीं

पेनल्टी शूटआउट के रोमांचक मुकाबले में खुटहरी की टीम ने फुटबॉल फाइनल जीत लिया है. इस जीत के साथ टीम ने 60 हजार रुपये की इनामी राशि अपने नाम की. ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने भी इस फाइनल मैच में शिरकत की.

पेनल्टी शूटआउट में खुटहरी का जलवा, फुटबॉल फाइनल में जीती 60 हजार की इनामी राशि

प्रतिनिधि, ठाकुरगंगटी : प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत के सिंघाईचक पोखरिया के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया. फाइनल मैच में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने शिरकत किया. फाइनल मुकाबला योगिनी पहाड़ पथरगामा गोड्डा बनाम मोहम्मद खुटहरी के बीच खेला गया. दोनों ही टीमों ने कड़ा और रोमांचक मुकाबला खेला. 30-30 मिनट के खेल में फाइनल मुकाबला बराबरी पर सिमट गया. कमिटी की ओर से पेनल्टी शूट के माध्यम से गोल कराया गया, जिसमें खुटहरी की टीम जीत गयी.

परिचय प्राप्त करती मंत्री दीपिका पांडेय सिंह उदघाटन करती मंत्री | Prabhat Khabar Network

मंत्री ने खिलाड़ियों से लिया परिचय

खेल का शुभारंभ ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर और फीता काटकर किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि सुदूर इलाके में इस तरह के आयोजन से लोगों का हौसला बढ़ता है.

मैदान में स्टेडियम निर्माण की बात

श्रीमती पांडेय ने कहा कि विधायक बनने से पूर्व इस मैदान में समय-समय पर आने का अवसर मिलता रहता था. आज आपलोगों के सहयोग से मंत्री पद पर आसीन हूं. राज्य की हेमंत सरकार जल, जंगल, जमीन की रक्षा को लेकर कई अभियान चला रही है. खेल मंत्री के निधन से काफी मर्माहत हूं, पर उन्होंने जो तोहफा दिया है उसका लाभ लोगों को मिलेगा.

उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मैदान परिसर में स्टेडियम का निर्माण होगा, जिससे दूरदराज से आने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ लोग भी आराम से बैठकर मैच का आनंद ले सकेंगे. क्षेत्र का चौतरफा विकास हुआ है.

डिग्री कॉलेज और उद्योग की भी चर्चा

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में डिग्री कॉलेज से यहां के बच्चों को सीधा लाभ मिलेगा, जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जमीन की तलाश की जा रही है, जिससे एक इंडस्ट्री का निर्माण कार्य होगा और लोगों को रोजगार का अवसर मिल सकेगा. रेशम जगत को और भी बढ़ावा मिलेगा. हर कमी को दूर किया जायेगा.

उन्होंने कहा कि लोगों को हर सुविधा मिल सके, इसे ध्यान में रखकर हरिदेवी रेफरल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी दूर होगी. नवंबर माह में सारे पद भरे जाएंगे. कर्मियों की भी कमी दूर होगी.

विजेता को 60 हजार रुपये से सम्मान

इसके पूर्व मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया. विजेता टीम को बीस सूत्री अध्यक्ष अवधेश कुमार ठाकुर, पंचायत के मुखिया इग्नासियस मुर्मू, कमिटी के अध्यक्ष दीपक मुर्मू, उपप्रमुख कुंदन कुमार महतो और प्रफुल कुमार महतो ने 60 हजार रुपये देकर सम्मानित किया. उपविजेता टीम को पंचायत समिति सदस्य सुषमा मरांडी और पूर्व मुखिया रोजी सोरेन ने 50 हजार रुपये देकर सम्मानित किया.

16 टीमों ने लिया भाग

तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया. आसपास क्षेत्र के दर्जनों गांवों से पहुंचे लोगों ने खेल का आनंद लिया. इस दौरान कमिटी के बिट्टू कुमार, सुशील कुमार, बाबूराम हांसदा, मिहिर कुमार महतो सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >