परिवार कल्याण दिवस पर नवविवाहित महिलाओं को किया सम्मानित

प्रखंड क्षेत्र के 20 उप स्वास्थ्य केंद्रों में परिवार कल्याण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

प्रतिनिधि, महागामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महागामा व प्रखंड क्षेत्र के 20 उप स्वास्थ्य केंद्रों में परिवार कल्याण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही. इस दौरान नवदंपतियों को परिवार नियोजन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया. मौके पर नवविवाहित जोड़ों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया. स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि संतुलित परिवार ही खुशहाल परिवार होता है. कम उम्र में अधिक संतान होना न केवल मां और बच्चे के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति पर भी बोझ डालता है. इस दौरान परिवार नियोजन के विभिन्न सुरक्षित उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी लोगों को दी गयी. महिलाओं को अस्थायी व स्थायी दोनों प्रकार की सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध करायी गयी. वहीं पुरुषों को भी परिवार नियोजन में भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया. इस दौरान गर्भनिरोधक साधनों का वितरण भी किया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ खालिद अंजुम ने कहा कि परिवार कल्याण दिवस का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में रहनेवाले लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं और जनसंख्या नियंत्रण संबंधी संदेश पहुंचाना है. उन्होंने बताया कि छोटे परिवार से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि बच्चों की शिक्षा व परवरिश पर भी सही ध्यान दिया जा सकता है. परिवार कल्याण दिवस के आयोजन में एएनएम, सहिया और स्वास्थ्यकर्मियों की अहम भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >