रानीपुर की गलियों में गूंजा अमन का पैगाम, अकीदत से निकला ईद-ए-मिलादुन्नबी जुलूस

रानीपुर में पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलादुन्नबी. अमन, भाईचारे और इंसानियत का संदेश.

प्रतिनिधि, पथरगामा. प्रखंड के रानीपुर पंचायत में बुधवार को मुस्लिम धर्मावलंबियों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म की स्मृति में ईद-ए-मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ मनाया. इस अवसर पर जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने हिस्सा लिया.

बड़ी मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस

ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर निकाला गया जुलूस रानीपुर की बड़ी मस्जिद से शुरू हुआ. जुलूस गांव की विभिन्न गलियों से गुजरते हुए रानीपुर-डुमरिया मुख्य मार्ग से होकर ईदगाह मैदान पहुंचा. यहां जुलूस में शामिल सभी लोग एक जगह एकत्रित हुए.

इस दौरान पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जीवनी और उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया. वक्ताओं ने उनके आदर्शों और शिक्षाओं को लोगों के सामने रखा.

अमन, भाईचारे और इंसानियत का दिया संदेश

वक्ताओं ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने अपना पूरा जीवन इस्लाम के प्रचार-प्रसार और मानवता की सेवा में लगा दिया. उन्होंने पूरी दुनिया को अमन, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम दिया.

वक्ताओं ने लोगों से पैगंबर साहब के बताये नेक रास्ते पर चलने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया. कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाये रखने पर भी जोर दिया गया.

बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में रानीपुर बड़ी मस्जिद के हाजी हैदर, सरदार रकीम अंसारी, इमाम अंसारी, मोहम्मद आजाद समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी मौजूद रहे. जुलूस को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया.

जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पथरगामा पुलिस के पदाधिकारी और जवान भी साथ-साथ चल रहे थे. पुलिस की निगरानी में जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ.

तस्बीर-2 : रानीपुर में निकाला गया ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nirabh kishor

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >