स्वदेशी जागरण मंच ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

प्रांत संयोजक राजेश कुमार उपाध्याय ने पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और बदलते मौसम के मिजाज को देखते हुए आज प्रकृति की रक्षा करना हम सभी का परम कर्तव्य बन गया है.

महागामा. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच द्वारा महागामा स्थित इको पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम केंद्र सरकार के राष्ट्रव्यापी अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें मंच के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए पौधरोपण किया. प्रांत संयोजक राजेश कुमार उपाध्याय ने पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और बदलते मौसम के मिजाज को देखते हुए आज प्रकृति की रक्षा करना हम सभी का परम कर्तव्य बन गया है. हम सभी को अपनी माता के सम्मान में और धरती माता के श्रृंगार के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए. केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि एक संतान की तरह उसकी देखरेख और संरक्षण की जिम्मेदारी भी हमें उठानी होगी, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और हरा-भरा वातावरण मिल सके. मौके पर प्रांत पूर्णकालिक हिमांशु शेखर, जिला पूर्णकालिक मोनू दूबे, संपर्क प्रमुख अमर कुमार मोदी, विचार विभाग प्रमुख नितीश कुमार मोदी, संघर्ष वाहिनी प्रमुख बिट्टू कुमार मोदी, शुभम कुमार, दिवाकर कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAKESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >