अनमैप्ड मतदाताओं का जल्द करें मैपिंग : बीडीओ

बीएलओ एवं सुपरवाइजरों की बैठक आयोजित

बोआरीजोर प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में सोमवार को बीएलओ एवं सुपरवाइजरों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह ने की. बैठक में बरहेट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 1 से 32 तक के सुपरवाइजर एवं बीएलओ उपस्थित थे. बीडीओ ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता सूची में शामिल सभी अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग का कार्य शीघ्र पूरा किया जाये, ताकि एसआइआर की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से संपन्न हो सके. बीडीओ ने निर्देश दिया कि बीएलओ मतदाताओं के घर-घर जाकर मैपिंग कार्य पूरा करें. उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं का नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज है, उनके नाम का नियमानुसार सत्यापन कर एक स्थान से हटाने की प्रक्रिया पूरी की जाये. उन्होंने मतदाता सूची में मौजूद त्रुटियों एवं विसंगतियों को शीघ्र दूर करने तथा सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने पर विशेष बल दिया. मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि मैपिंग कार्य पूरी सावधानी और जिम्मेदारी के साथ किया जाये, ताकि किसी भी पात्र एवं योग्य मतदाता का नाम अनावश्यक रूप से मतदाता सूची से न हटे. उन्होंने सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया. बैठक में नोडल पदाधिकारी आलोक कुमार, जीपीएस कौशल किशोर भंडारी, आलोक झा, आनंद रंजन, सुबोध कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >