मेलर समाज ने दोहराया हक-अधिकार की लड़ाई का संकल्प

पोड़ैयाहाट के भोरनाटांड गांव में शहीद तारामुनी देवी मेलर के 14वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में समाज के बुद्धिजीवी, महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए। 13 जून 2013 को हुई आर्थिक नाकेबंदी के दौरान प्रशासन की लाठीचार्ज और फायरिंग में तारामुनी देवी शहीद हुई थीं। वक्ताओं ने उनके बलिदान को याद करते हुए समाज के हक-अधिकारों के लिए आगे आंदोलन चलाने की रणनीति पर चर्चा की।

शहीद तारामुनी देवी मेलर के 14वें शहादत दिवस पर उमड़े लोग प्रतिनिधि, पोड़ैयाहाट पोड़ैयाहाट प्रखंड के भोरनाटांड गांव में शहीद तारामुनी देवी मेलर के 14वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में समाज के बुद्धिजीवी, महिला एवं पुरुषों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. सभा की शुरुआत तारामुनी देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई. उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. सभा में वक्ताओं ने कहा कि 13 जून 2013 को अपनी मांगों के समर्थन में मेलर (घटवार/घटवाल) समाज ने पूरे प्रदेश में आर्थिक नाकेबंदी की थी, जो शांतिपूर्ण ढंग से चल रही थी. समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा भीड़ को तितर-बितर करने के दौरान लाठीचार्ज और फायरिंग की गयी, जिसमें तारामुनी देवी की मौत हुई. उनकी स्मृति में समाज हर वर्ष श्रद्धांजलि अर्पित करता है. कार्यक्रम में समाज के हक और अधिकारों को लेकर आगे की रणनीति पर भी चर्चा हुई. वक्ताओं ने कहा कि संगठन आने वाले समय में व्यापक स्तर पर आंदोलन चलाएगा. सभा में गजाधर सिंह, बिनोद सिंह, अर्जुन राय, हिसाबी राय, बीरबल राय पाकुड़, नरेश राय, बिरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, दामोदर राय महेशपुर, उपेंद्र राय, प्रहलाद राय, नागेंद्र सिंह सहित हजारों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >