महागामा में पशुधन योजना के तहत दुधारू गायों का वितरण

जीविकोपार्जन कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए कराया गया उपलब्ध

मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत पशु चिकित्सालय महागामा में दुधारू गाय का वितरण किया गया. इस दौरान प्रखंड के करनू पंचायत अंतर्गत हरिनचारा गांव की अनीता देवी को पशु चिकित्सा पदाधिकारी संजय दुबे और विधायक प्रतिनिधि बिपिन बिहारी सिंह, पशु व्यापारी कृष्ण मोहन चौबे द्वारा लाभुक को 60 हजार रुपया का गाय जीविकोपार्जन कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए उपलब्ध कराया गया. इस दौरान पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि गव्य विकास विभाग द्वारा 75 प्रतिशत अनुदान और 25 प्रतिशत लाभुक अंशदान की योजना पर 15 लीटर दूध की क्षमता का गाय दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >