कोलझारा गांव के बांध में डूबने से किशोरी की मौत

बकरी चराने गांव के बहियार स्थित लक्खा बांध गयी थी लड़की

महागामा थाना क्षेत्र के समरी पंचायत अंतर्गत कोलझारा गांव के बांध में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि कोलझारा गांव निवासी मोहम्मद अख्तर की 12 वर्षीय पुत्री आयशा खातून बकरी चराने गांव के बहियार स्थित लक्खा बांध गयी थी. इस दौरान वह बांध में स्नान करने लगी. स्नान करने के दौरान पानी का अंदाजा नहीं रहने के कारण किशोरी गहरे पानी में चली गयी, जहां डूबने से मौत हो गयी. घटना की सूचना बच्ची के साथी ने जाकर परिजनों को दिया. इसके बाद परिजन व ग्रामीणों ने लक्खा बांध में खोजबीन कर शव को पानी से बाहर निकाला. इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी. बताया जाता है कि बच्ची तीन बहनों में सबसे छोटी थी. मृतक बच्ची के पिता मेहनत मजदूरी पर जीवन यापन करते है. घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >