करम पर्व मेला 2025 की तैयारी शुरू

करमयती दीदियों को मिलेगा प्रोत्साहन, अगली बैठक 3 अगस्त को

करम पर्व मेला 2025 के सफल आयोजन को लेकर परसपानी रंगमंच मैदान में एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में आयोजन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई. निर्णय लिया गया कि जो करमयती दीदी समूह डाली लेकर रंगमंच पहुंचेगा, उस समूह को प्रोत्साहन स्वरूप 501 रुपये दिये जाएंगे. प्रत्येक टीम में कम से कम 12 करमयती दीदियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी, साथ ही सभी को करम ड्रेस पहनकर आना होगा. आगामी 3 अगस्त को मेला आयोजन को लेकर एक और बैठक बुलायी जाएगी, जिसमें नवयुवक समिति का गठन किया जाएगा. बैठक में मोहन महतो, कार्तिक महतो, उमाकांत महतो, दीपक महतो, मनोहर महतो, मदन महतो, गौतम महतो, त्रिलोचन महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >