खनिज बिल के खिलाफ सड़क पर झामुमो, 7 सितंबर को धरना-प्रदर्शन की रणनीति तैयार

केंद्र सरकार के खान खनिज विकास संशोधन बिल 2026 के विरोध में झामुमो ने 7 सितंबर को मेहरमा प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया है. पार्टी का आरोप है कि यह बिल देश के खनिज संसाधनों को लूटने का प्रयास है.

प्रतिनिधि, मेहरमा : केंद्र सरकार द्वारा लाये गये खान खनिज विकास विनियमन संशोधन बिल 2026 के विरोध में झामुमो ने 7 सितंबर को मेहरमा प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया है. धरने को सफल बनाने के लिए झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह के नेतृत्व में गांव-गांव बैठक कर कार्यकर्ताओं और पंचायत पदाधिकारियों को आंदोलन की रणनीति से अवगत कराया गया.

दर्जनों गांवों में हुई बैठक

प्रखंड अध्यक्ष ने डोय, अमौर, बाजितपुर, ढोढ़ा, मेहरमा, सौरीचकला सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया. इस दौरान पंचायत अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर 7 सितंबर को होने वाले धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गयी.

खनिज संसाधनों को लूटने का प्रयास

बैठक में शत्रुघ्न सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार पूरे देश को लूट रही है और कई सरकारी संस्थानों को पूंजीपतियों के हाथों बेच दिया गया है. उन्होंने कहा कि अब खान खनिज विकास विनियमन संशोधन विधेयक 2026 जैसा काला कानून लाकर देश के खनिज संसाधनों को लूटने का प्रयास किया जा रहा है. झामुमो इसका पुरजोर विरोध करेगी.

धरने में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील

प्रखंड अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि खनिज संसाधनों से जुड़े इस मुद्दे के खिलाफ पार्टी आंदोलन को मजबूती से आगे बढ़ायेगी.

मौके पर ईश्वर मरांडी, मिथिलेश दास, ललन बेसरा, राजकुमार साह, जयप्रकाश दास, सोम मरांडी, ताला टुडू, रामवती देवी, जैतून बीबी, मो. सत्तार, मो. इकबाल, प्रकाश हेंब्रम, शिवचरण उरांव, प्रकाश दास, बबलू सोरेन, सुमन सदा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >