जयराम महतो पर FIR, गोड्डा में फूटा जेएलकेएम का गुस्सा; ‘जेल भरो’ की हुंकार

जयराम महतो पर FIR के बाद गोड्डा में जेएलकेएम का गुस्सा भड़का. परिमल ठाकुर ने आंदोलन की चेतावनी दी. जानें पूरा मामला.

संवाददाता, गोड्डा : जेएलकेएम सुप्रीमो और डुमरी विधायक जयराम महतो पर दर्ज प्राथमिकी और हालिया विवाद को लेकर गोड्डा में सियासी पारा चढ़ गया है. गोड्डा विधानसभा से जेएलकेएम प्रत्याशी रहे परिमल कुमार ठाकुर ने जयराम महतो के समर्थन में बयान जारी करते हुए प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी है.

परिमल ठाकुर ने कहा कि यदि जयराम महतो को कुछ भी हुआ तो गोड्डा जिले से हजारों की संख्या में जेएलकेएम कार्यकर्ता जेल भरने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जयराम महतो के खिलाफ किसी भी तरह की एकतरफा कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं करेंगे.

जयराम महतो झारखंड के युवाओं की आवाज

परिमल ठाकुर ने कहा कि जयराम महतो झारखंड के युवाओं की आवाज हैं. उन्होंने हमेशा जल-जंगल-जमीन और खतियान के मुद्दे को लेकर संघर्ष किया है. उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश के तहत कार्रवाई करने की कोशिश की जा रही है, जिसे पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगा.

उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की. साथ ही घटनाक्रम से जुड़े CCTV फुटेज को सार्वजनिक करने की मांग करते हुए कहा कि जांच किसी भी दबाव से मुक्त होनी चाहिए.

एकतरफा कार्रवाई हुई तो गोड्डा में आंदोलन

जेएलकेएम नेता ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन की ओर से मामले में एकतरफा कार्रवाई की गयी तो पूरे गोड्डा जिले में आंदोलन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इस मुद्दे पर पीछे हटने वाले नहीं हैं और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को व्यापक रूप दिया जायेगा.

क्या है पूरा मामला

धनबाद के बरवाअड्डा थाना परिसर में पुलिस अधिकारी के साथ कथित दुर्व्यवहार से संबंधित ऑडियो वायरल होने के बाद जयराम महतो के खिलाफ मामला दर्ज किये जाने की बात सामने आयी है. वहीं जयराम महतो ने पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक साजिश बताते हुए खुद पर हमले का आरोप लगाया है.

मामले को लेकर जेएलकेएम कार्यकर्ताओं में आक्रोश है. गोड्डा में परिमल कुमार ठाकुर के बयान के बाद इस मुद्दे ने राजनीतिक रंग और गहरा कर दिया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >