कीचड़ में फंसी पढ़ाई की राह, आईटीआई कॉलेज के छात्र-छात्राएं पक्की सड़क को तरसे

पकड़िया गांव स्थित आईटीआई कॉलेज पहुंचने के लिए आज तक पक्की सड़क नहीं बनी है. बरसात में कच्चा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे छात्र-छात्राओं को कॉलेज आने-जाने में भारी परेशानी होती है. वे पक्की सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं.

बसंतराय : जमनीकोला पंचायत अंतर्गत पकड़िया गांव स्थित आईटीआई कॉलेज तक पहुंचने के लिए आज तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो सका है. इसके कारण कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है.

बारिश में कीचड़ बन जाता है रास्ता

हल्की बारिश के बाद ही कॉलेज तक जाने वाली कच्ची सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है. ऐसे में छात्र-छात्राओं को पगडंडी के सहारे कॉलेज पहुंचना पड़ता है. रास्ते की बदहाल स्थिति के कारण प्रतिदिन कॉलेज आना-जाना उनके लिए चुनौती बना हुआ है.

कपड़े और जूते हो जाते हैं खराब

छात्र-छात्राओं का कहना है कि बारिश के दिनों में रास्ते में जगह-जगह कीचड़ हो जाने से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. कई बार उनके कपड़े और जूते कीचड़ से खराब हो जाते हैं. किसी तरह कॉलेज पहुंचने के बाद वापस घर लौटने को लेकर भी परेशानी बनी रहती है.

दूर-दराज से आते हैं विद्यार्थी

ग्रामीणों और विद्यार्थियों के अनुसार आईटीआई कॉलेज में दूर-दराज के गांवों से भी छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं. कॉलेज तक सुगम आवागमन के लिए सड़क जरूरी है, लेकिन लंबे समय से पक्की सड़क नहीं बनने के कारण विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बरसात के दौरान कच्चे रास्ते की स्थिति ऐसी हो जाती है कि दोपहिया वाहनों से आवागमन भी मुश्किल हो जाता है.

पक्की सड़क निर्माण की मांग

छात्र-छात्राओं ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से कॉलेज तक पक्की सड़क का निर्माण कराने की मांग की है. उनका कहना है कि सड़क बन जाने से विद्यार्थियों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीणों को भी आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >