176 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क एएनसी जांच

आयरन सप्लीमेंट, आवश्यक दवाएं व स्वास्थ्य संबंधी दिये गये दिशा-निर्देश

ठाकुरगंगटी प्रखंड के हरिदेवी रेफरल अस्पताल में शिविर के माध्यम से 176 गर्भवती महिलाओं का चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार मिश्रा द्वारा एएनसी जांच की गयी. उन्होंने बताया कि अस्पताल में सभी आयी गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच की गयी है. महिलाओं की यूरीन, हेमोग्लोबिन, बीपी, एचआवी, वजन, ब्लड शुगर के अलावे आवश्यकतानुसार अन्य जांच की गयी. सभी गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोच की भाइल दी गयी. इसके अलावे आवश्यक दवा भी दी गयी. साथ ही साथ सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया कि अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखें. विशेष तौर पर खानपान पर ध्यान दें. साफ-सफाई अति आवश्यक है. भोजन करने से पहले अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह से साफ कर ही भोजन करें और ओआरएस के घोल का इस्तेमाल करते रहें. कार्यालय प्रभारी विनय कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रत्येक माह को अस्पताल में शिविर के माध्यम से सभी आए हुए गर्भवती महिलाओं का निशुल्क एएनसी जांच कर आवश्यक दवा दी जाती है. सभी को क्षेत्र की सहिया के माध्यम से अस्पताल लाया जाता है. साथ ही साथ सलाह दी गयी कि जरूरत पड़ने पर चिकित्सक से सलाह लें. इस दौरान नर्स प्रिया कुमारी, सुशीला कुमारी, नीला किस्कू, शबनम कुमारी, राजीव कुमार महतो, शिवशंकर महतो, मिथुन कुमार, मनोज कुमार, जितेंद्र महतो आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >