अपने केसों के फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करें आइओ: डीएसपी

अपने केसों के फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करें आइओ: डीएसपी

प्रतिनिधि, पोड़ैयाहाट. गोड्डा डीएसपी जेपीएन चौधरी ने गुरुवार को पोड़ैयाहाट थाना का निरीक्षण किया और थाने में लंबित कांडों की समीक्षा की. सभी अनुसंधानकर्ताओं को संबंधित केस के साथ आने और कांडों के त्वरित निष्पादन करने को कहा. कहा कि, जिन-जिन अनुसंधानकर्ताओं के पास अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करें. अपराधियों पर नकेल कसने व थाना क्षेत्र में सघन गश्ती करने तथा वाहनों की जांच नियमित रूप से स्थान बदलकर करने का निर्देश दिया. इससे आपराधिक घटनाएं रुकती हैं. थाना प्रभारी को आसूचना संकलन पर ध्यान देने को कहा गया. थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम को लेकर और भी कई टास्क डीएसपी द्वारा दिये गये. इस दौरान थाना प्रभारी विनय यादव मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >