आजादी का जश्न होगा खास, तिरंगे के साथ स्वच्छता और एकता का संदेश देगा देश

इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की पहल पर विशेष जोर होगा.

गोड्डा. गृह मंत्रालय ने आगामी को स्वतंत्रता दिवस समारोह को पूरे देश में गरिमा, भव्यता और उत्साह के साथ आयोजित करने के संबंध में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों तथा प्रशासकों को आधिकारिक निर्देश जारी किये हैं. झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने भी इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश प्रेषित कर दिये हैं.

निर्देश के अनुसार जिला स्तर पर संबंधित मंत्री, आयुक्त और डीसी द्वारा ध्वजारोहण, परेड निरीक्षण और जन-संबोधन किया जाएगा. वहीं प्रखंड और पंचायत स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा ग्राम स्तर पर सरपंच एवं ग्राम प्रधान द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया जायेगा.

15 दिवसीय स्वच्छता अभियान

प्रत्येक जिले के प्रमुख स्थलों पर स्वैच्छिक नागरिक सहयोग, स्कूली छात्रों, एनएसएस, एनसीसी और युवा संगठनों के माध्यम से 15 दिनों का स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा.

एक भारत श्रेष्ठ भारत की पहल

गणतंत्र दिवस 2026 की तर्ज पर स्वतंत्रता दिवस पर भी विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच आपसी मेलजोल और समझ बढ़ाने के लिए सांस्कृतिक एवं खान-पान से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसके तहत अन्य राज्यों के लोगों को आमंत्रित किया जायेगा.

देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया तथा गणमान्य व्यक्तियों के भाषणों का भी सहारा लिया जायेगा. इन आयोजनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया जायेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >