कारगिल चौक पर चंद्रशेखर आजाद की मनायी गयी जयंती

जीवन और बलिदान पर प्रकाश डाला

गोड्डा शहर के कारगिल चौक स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थल पर राष्ट्रीय विभूति मंच के तत्वावधान में जन्मदिवस समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आजाद को पुष्पांजलि देकर उनके जीवन और बलिदान पर प्रकाश डाला गया. मंच के सचिव राजेश झा ने कहा कि आजाद अमर है और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं. जिला खेल पदाधिकारी ने देश के वीर सपूतों पर गर्व व्यक्त किया. अधिवक्ता सर्वजीत झा ने कहा कि आज भी आजाद की विचारधारा प्रासंगिक है क्योंकि भ्रष्टाचार, लूट और वैमनस्य देश की प्रगति में बाधक हैं. कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >