Godda News:गोड्डा में रहस्यमयी मौत! पेड़ से लटका मिला अज्ञात शव

गोड्डा के सुंदरमोड़ गांव में पेड़ से फंदे पर लटका अज्ञात शव मिलने से सनसनी.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पहचान की कोशिशें जारी.

गोड्डा. मुफ्फसिल थाना क्षेGodda News: गोड्डा में पेड़ से फंदे पर लटका मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिसत्र के सुंदरमोड़ गांव में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गयी, जब एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. शव के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज भी नहीं मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया है.

शव के पास नहीं मिला कोई पहचान पत्र

मुफ्फसिल थाना प्रभारी आनंद कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पायी है. पुलिस को शव के पास से ऐसा कोई दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके. आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटायी जा रही है.

प्राथमिक जांच में आत्महत्या की आशंका

पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी.

आसपास के थानों को भेजी गयी सूचना

मुफ्फसिल थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना भेज दी गयी है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >