मुहर्रम को लेकर हनवारा पुलिस की कार्रवाई, 300 लीटर देशी शराब और 20 क्विंटल महुआ जावा नष्ट

Godda Police Action: आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर हनवारा थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. थाना प्रभारी ध्रुव कुमार के नेतृत्व में कई गांवों में एक साथ अभियान चलाया गया. छापेमारी में बरामद देशी शराब और महुआ जावा को नष्ट किया गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

गोड्डा से फिरोज आलम की रिपोर्ट

Godda Police Action: गोड्डा जिला के हनवारा थाना क्षेत्र मैं आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पूरा कराने के उद्देश्य से हनवारा थाना पुलिस द्वारा अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 300 लीटर अवैध देशी शराब और 20 क्विंटल महुआ जावा बरामद कर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया

कई गांवों में चलाया गया छापेमारी अभियान 

जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी ध्रुव कुमार के नेतृत्व में हनवारा थाना क्षेत्र के हनवारा, कल्ली, मिल्की, झारयां, विश्वाखानी, बैजाचक और कोयला समेत अलग-अलग गांवों में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया. पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कई स्थानों पर दबिश दी, जहां अवैध रूप से देशी शराब बनाने और उसके कारोबार की तैयारी की जा रही थी. छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाला महुआ जावा और तैयार देशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने जब्त किए गए करीब 300 लीटर देशी शराब और 20 क्विंटल महुआ जावा को नियम अनुसार प्रक्रिया के तहत मौके पर ही नष्ट कर दिया. हालांकि पुलिस की भनक लगते ही कई अवैध कारोबारी मौके से फरार हो गए, जिनकी पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. 

थाना प्रभारी ने क्या कहा? 

थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने बताया कि मोहर्रम पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति, सौहार्द और विधि-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि अवैध शराब कारोबार, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा. किसी भी स्थिति में कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. हनवारा पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं आम लोगों ने भी पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे मुहर्रम पर्व के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है. 

यह भी पढ़ें: एसिड अटैक पीड़ित को मिलेगा 15 लाख का मुआवजा, झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया आदेश

यह भी पढ़ें: धनबाद भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला मामले में आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने मांगा बिंदुवार जवाब

यह भी पढ़ें: लखनऊ हादसे के बाद धनबाद में शैक्षणिक संस्थानों पर शिकंजा, सुरक्षा जांच में तीन संस्थानों को नोटिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >