गोड्डा में धूमधाम से मना भगवान बलभद्र का जन्मोत्सव, 18 साल पुरानी है परंपरा

गोड्डा के बलभद्र भवन में व्याहुत कलवार समाज ने भगवान बलभद्र का जन्मोत्सव मनाया. पूजा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण हुआ.

प्रतिनिधि, गोड्डा: व्याहुत कलवार समाज के आराध्य देव भगवान बलभद्र का जन्मोत्सव गोड्डा के नहर चौक स्थित बलभद्र भवन में रविवार को धूमधाम के साथ मनाया गया. दो चरणों में आयोजित कार्यक्रम के पहले चरण में पुरोहित रामनाथ चौबे ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान बलभद्र की प्रतिमा स्थापित की और वैदिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना संपन्न करायी.

महाआरती के बाद हुआ प्रसाद वितरण

कार्यक्रम में यजमान ने सपत्नीक विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की. इसके बाद महाआरती और वंदना कर कुलदेवता को नमन किया गया. पूजा समाप्त होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

भगवान बलभद्र के पूजनोत्सव में व्याहुत कलवार समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

18 वर्षों से चली आ रही पूजा की परंपरा

गोड्डा के व्याहुत समाज में पिछले 18 वर्षों से अपने आराध्य देव भगवान बलभद्र की पूजा की परंपरा चली आ रही है. इस आयोजन के माध्यम से समाज के लोगों को संगठित किया जाता है.

समाज के वक्ताओं ने बताया कि व्याहुत कलवार ट्रस्ट की ओर से समाज की गरीब और असहाय लड़कियों का विवाह भी कराया जाता है. उन्होंने युवा पीढ़ी से समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर आगे आने की अपील की.

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

दोपहर के समय समाज के छात्र-छात्राओं और युवा-युवतियों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया.

इसके बाद समाज के लोगों का विचार मंथन होगा.

जिलेभर से पहुंचे समाज के लोग. | Prabhat Khabar Network

जिलेभर से पहुंचे समाज के लोग

कार्यक्रम में गोड्डा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने पूजा में भाग लिया. मौके पर समाजसेवी शिवकुमार भगत, संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार भगत, सचिव बाबूलाल जी भगत, संरक्षक डॉ राम जी भगत, जानकी प्रसाद भगत, संघ के प्रवक्ता युगलकिशोर भगत और मोहन कुमार भगत, सहयोगी महेंद्र भगत, पवन भगत, रामदेव भगत, विनय, उमेश, अमित, प्रदीप, छोटू सहित कई लोग उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >