किराना दुकान में लगी आग, लाखों के सामान जल कर राख

थाना क्षेत्र के दूधकोल गांव के पास नहर के बगल में हुई घटना.

प्रतिनिधि, ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के दूधकोल गांव के पास नहर के बगल में किराने की दुकान में अज्ञात ने बीती रात्रि करीब ग्यारह बजे आग के हवाले कर दिया. जिससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. उक्त स्थानों पर दूधकोल गांव के ही विष्णु महतो विगत एक साल से किराना का दुकान चलाकर अपने परिवार वालों का भरण-पोषण करता था. पीड़ित विष्णु महतो ने बताया कि गरीबी के कारण किसी तरह से रिश्तेदारों से कर्ज लेकर दुकान चलाते थे. रोजाना की तरह देर शाम को दुकान बंद कर अपने घर चला गया. पर सुबह जब दुकान खोलने गये तो पूरा दुकान जलकर राख हो चुका था. उन्होंने बताया कि दुकान में लैपटॉप, 10 हजार रुपये नकद समेत किराना का सारा सामान जल जाने से लाखों का नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि मामले को लेकर ठाकुरगंगटी थाने में लिखित आवेदन देते हुए अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. थाना प्रभारी राजन कुमार राम ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. छानबीन की जा रही है. दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >