परसा प्राथमिक विद्यालय में गैस सिलेंडर की चोरी

एक माह पहले भी चुनाव के समय दो गैस सिलेंडर की हुई थी चोरी

गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के परसा प्राथमिक विद्यालय में गैस सिलेंडर की चोरी कर ली गयी है. विद्यालय की संयोजिका द्वारा इस मामले में मुफस्सिल थाने को सूचित किया गया है. चोर द्वारा स्कूल के किचन रूम का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. मालूम हो कि इस प्रकार से विद्यालय में चोरी की यह दूसरी घटना है. इसके पहले भी इस विद्यालय में एक माह पहले तकरीबन चुनाव आदि के समय दो गैस सिलेंडर की चोरी कर ली गयी थी. जब दूसरे दिन विद्यालय की संयोजिका खाना बनाने पहुंची, तो ताला टूटा देखकर हतप्रभ हो गयी. इस बार चोरी की यह दूसरी घटना है. पुलिस को आवेदन सौंपकर कार्रवाई करने की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >