‘सतर्कता एवं जागरूकता अभियान’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता

ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

डीएवी पब्लिक स्कूल ऊर्जा नगर के सभागार में ””सतर्कता एवं जागरूकता अभियान”” के तहत राजमहल खनि समूह द्वारा ””ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है”” विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में 8वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. राजमहल परियोजना के एरिया मैनेजर अरुपानंद नायक, संदेश एस. वडाडे, कार्मिक प्रबंधक प्रणव कुमार, शशिप्रभा एवं असिस्टेंट मैनेजर विनोद जयसवाल उपस्थित थे. मनोज कुमार ठाकुर, लिली कुसुम, दिवाकर कुमार एवं रानी झा की देखरेख में प्रतियोगिता संपन्न हुआ. स्कूल के प्राचार्य एस.के. श्रीवास्तव ने इसीएल के शीर्ष पदाधिकारियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि आपके सहयोग से छात्र-छात्राओं के चरित्र-निर्माण में हम सफल होते है. इस विद्यालय के छात्र पूरी ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के साथ देश-सेवा कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >