रोजगार मेले में 44 युवाओं को मिला नियुक्ति-पत्र

इनमें वेनओडा सर्विस प्राइवेट लिमिटेड गोड्डा, ट्रिपल कैनोपी सिक्योरिटी, एक्सप्रेस जॉब, हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, इंडिया सर्विस आदित्यपुर, बिरसा सुपर सिक्योरिटी, एलआइसी महागामा, एयरटेल पेमेंट्स बैंक तथा एरो सॉफ्ट हेल्थ केयर शामिल थीं.

नौ कंपनियों ने लगाये स्टॉल, 200 अभ्यर्थियों ने जमा किया आवेदन प्रतिनिधि, बोआरीजोर ललमटिया नियोजनालय कार्यालय में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार मेले का आयोजन किया गया. नियोजनालय पदाधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण व कौशल विकास विभाग के तहत दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का आयोजन किया गया. इसमें क्षेत्र के 44 युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया. उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में कुल नौ कंपनियों ने स्टॉल लगाये थे. इनमें वेनओडा सर्विस प्राइवेट लिमिटेड गोड्डा, ट्रिपल कैनोपी सिक्योरिटी, एक्सप्रेस जॉब, हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, इंडिया सर्विस आदित्यपुर, बिरसा सुपर सिक्योरिटी, एलआइसी महागामा, एयरटेल पेमेंट्स बैंक तथा एरो सॉफ्ट हेल्थ केयर शामिल थीं. इन कंपनियों ने 44 युवाओं का चयन किया. रोजगार मेले में 200 युवाओं के आवेदन प्राप्त हुए थे. इनमें से 44 को तत्काल रोजगार मिला, जबकि 49 युवाओं के आवेदन जांच के लिए रखे गये हैं. शेष 107 आवेदनों को अयोग्य पाये जाने के कारण निरस्त कर दिया गया. मौके पर कामिनी कुमारी, शहाबुद्दीन अंसारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >