एसपी ने साफ-सफाई व लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ संवाद बनाए रखने पर बल

पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने गुरुवार को बोआरीजोर थाना परिसर का निरीक्षण किया. उन्होंने थाना कार्यालय, आवास एवं मेस की व्यवस्था का जायजा लिया और साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त करते हुए नियमित रूप से इसे बनाए रखने का निर्देश दिया. एसपी ने कहा कि थाना में संचिकाओं का सुव्यवस्थित ढंग से रख-रखाव आवश्यक है तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने के लिए नियमित गश्ती, अपराधियों पर नजर रखने और जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ संवाद बनाए रखने पर बल दिया. निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ध्रुव कुमार, शैलेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >