किसानों के बीच धान और मूंगफली बीज का वितरण शुरू

प्रत्येक किसानों को हाइब्रिड सावा धान बीज 3 किलो व आईआर 64 बीज साढ़े बारह किलो उपलब्ध कराया गया

महागामा प्रखंड कार्यालय स्थित कृषि तकनीकी केंद्र में रामकोल, नयानगर व गढ़ी पंचायत के किसानों के बीच मूंगफली व धान बीज का वितरण किया गया. इस संबंध में प्रभारी प्रखंड कृषि प्रसार पदाधिकारी शशि शेखर सिंह ने बताया कि महागामा प्रखंड में कुल 45 क्विंटल धान बीज उपलब्ध कराया गया है. इसमें से 22 क्विंटल 83 किलो धान बीज का वितरण किसानों के बीच अब तक किया जा चुका है. बताया कि ब्लॉक चैन टेक्नोलॉजी के तहत किसानों को दो तरह का धान हाइब्रिड सावा 77301 और आईआर 64 धान बीज उपलब्ध कराया गया है. प्रत्येक किसानों को हाइब्रिड सावा धान बीज 3 किलो व आईआर 64 बीज साढ़े बारह किलो उपलब्ध कराया गया है. बताया कि प्रखंड के 10 पंचायत के 600 किसानों को धान बीज के लिए चयनित किया गया है, जिसमें सिमराकिता घाटभंडारीडीह, घाट गम्हरिया, जमायडीह, परसा, कुसमहरा, समरी, नयानगर, गढ़ी, सरोतिया, सीनपुर पंचायत शामिल है. वहीं मूंगफली बीज के लिए तीन पंचायत विश्वास खानी, लहठी और रामकोल के 210 किसानों को चयनित किया गया है. कृषि पदाधिकारी ने बताया कि अब तक 22 क्विंटल धान बीज तथा 20 क्विंटल मूंगफली बीज किसानों को वितरण किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >