बोआरीजोर प्रखंड के सभागार भवन में द्वितीय बैच के तीन दिवसीय देशव्यापी जनगणना 2027 का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षक अविनाश घनश्याम पंडित और फूल कुमार ने प्रगणकों को प्रशिक्षण देते हुए बताया कि जनगणना का मुख्य उद्देश्य सटीक, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से डेटा संग्रह करना है. प्रशिक्षण में घरों का सूचीकरण, परिवार आधारित आंकड़ों का संकलन और डिजिटल माध्यम से डेटा एंट्री करना मुख्य कार्य बताया गया. प्रशिक्षकों ने कहा कि जनगणना पूरी तरह सावधानीपूर्वक करनी होगी, घर-घर जाकर घर के सदस्यों से जानकारी लेकर सभी डेटा भरना आवश्यक है. जनगणना पूरी तरह डिजिटल तकनीक के माध्यम से की जा रही है. प्रशिक्षण के दौरान टैबलेट और मोबाइल आधारित एप्लीकेशन के उपयोग, ऑनलाइन डेटा अपलोड और तकनीकी समस्याओं के समाधान की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षकों ने यह भी बताया कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके आधार पर शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, सड़क, रोजगार और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार की जाएगी.
बोआरीजोर में द्वितीय बैच की जनगणना 2027 प्रशिक्षण शुरू
प्रशिक्षण में डिजिटल तकनीक के माध्यम से डेटा एंट्री और घर-घर सर्वे की दी गयी जानकारी
