पथरगामा प्रखंड के चिलरा गांव में 48 घंटे का अखंड कीर्तन प्रारंभ किया गया है. ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम से गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है. आयोजन का संचालन जगदीश मंडल के नेतृत्व में किया जा रहा है, जिसमें गांव के लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं. मंदिर के पुजारी पंकज मंडल के सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष मनीष मंडल, सचिव राजीव सिंह और कोषाध्यक्ष हेमंत मंडल आयोजन की सफलता में जुटे हुए हैं. भजन-कीर्तन की मधुर धुनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया. बताया गया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य गांव में आपसी प्रेम, भाईचारा और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देना है. कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जब समाज एकजुट होकर भक्ति और सद्भाव के मार्ग पर चलता है, तो शांति और समृद्धि स्वतः आती है. ग्रामीण और श्रद्धालुओं ने समाज में प्रेम, शांति और एकता बनाये रखने का संकल्प लिया. अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया.
पथरगामा के चिलरा गांव में 48 घंटे का अखंड कीर्तन आयोजित
भक्ति और एकता के संदेश के साथ ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
