ठाकुरगंगटी में 20 महिलाओं का सफल बंध्याकरण

डॉ. तरुण ने किया ऑपरेशन, लाभुकों को प्रोत्साहन राशि का वितरण

ठाकुरगंगटी प्रखंड के हरिदेवी रेफरल अस्पताल में शनिवार को 20 महिलाओं का सफल बंध्याकरण किया गया. अस्पताल के प्रधान सहायक विनय कुमार सिन्हा ने बताया कि यह ऑपरेशन महागामा के चिकित्सक डॉ. तरुण कुमार मिश्रा द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया. सभी महिलाओं को सहिया के माध्यम से अस्पताल लाया गया. अस्पताल में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आवश्यकता अनुसार अन्य जांच करायी गयी. ऑपरेशन के पश्चात सभी को आवश्यक दवा और ठहराव की सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी. इसके साथ ही सरकार की ओर से दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि लाभुक महिलाओं के बैंक खाते में भेजी गयी. प्रत्येक महिला लाभुक को 2,000 रुपये और सहिया को 300 रुपये आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान किया गया. इस दौरान नर्स सुशीला कुमारी, प्रिया कुमारी, राजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, धर्मराज, मनोज कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >