शिवनगर में बाबा सिंहेश्वर नाथ का भव्य तिलकोत्सव संपन्न

श्रद्धालुओं ने पारंपरिक विधि से बाबा का श्रृंगार कर मनाया उत्सव

पोड़ैयाहाट प्रखंड के शिवनगर स्थित प्रसिद्ध बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर में बाबा का भव्य तिलकोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे पूरा क्षेत्र शिवभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया. तिलकोत्सव की रस्में पूरी तरह से पारंपरिक एवं वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न की गयी. स्थानीय पंडितों और मुख्य यजमानों की उपस्थिति में बाबा सिंहेश्वर नाथ का विशेष श्रृंगार किया गया. परंपरा के अनुसार माता पार्वती के पक्ष से आए नेग और शगुन के साथ बाबा का तिलक चढ़ाया गया. सुगंधित द्रव्यों, चंदन, पुष्प और बेलपत्र से बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसे देखने के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही. मंदिर परिसर में इस दौरान हर-हर महादेव और जय बाबा सिंहेश्वर के जयघोष गूंजते रहे. महिलाओं द्वारा गाये गये पारंपरिक शिव विवाह के गीतों और भजनों ने कार्यक्रम के वातावरण को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया. मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि यह तिलकोत्सव बाबा के विवाह उत्सव की पहली कड़ी है. शिवनगर में यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और इसे क्षेत्र की खुशहाली और सुख-शांति का प्रतीक माना जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >