भ्रष्टाचार व बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा का धरना

बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह को डीसी के नाम सौंपा मांग पत्र

बोआरीजोर प्रखंड कार्यालय के समीप भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान गिरती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और सरकारी योजनाओं में लूट को लेकर बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह को डीसी के नाम 17 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. धरना को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री अनीता सोरेन और प्रखंड अध्यक्ष बमभोली पांडेय ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है. सरकार के सभी विभागों में लूट की स्थिति बनी हुई है, वहीं कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है और विकास कार्य ठप पड़े हैं. राजमहल परियोजना के अंतर्गत पहाड़पुर एवं तालझारी मौजा के प्रभावित ग्रामीणों को सीधे मुआवजा मिले और मुआवजा राशि ट्रिब्यूनल में न भेजी जाये. धरना प्रदर्शन में आशुतोष जयसवाल, गणेश मड़ैया, लालू लोहार, अरुण गोस्वामी, बेचन साह, शिवजी भगत, बजरंगी यादव, चुनाराम बेसरा, मझली हेंब्रम, टेरेसा मुर्मू, मीना देवी, विष्णु तिवारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >