बसंतराय में मनरेगा कर्मियों की तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का ऐलान

मानदेय भुगतान और लंबित मांगों के समाधान की मांग

झारखंड राज्य मनरेगा कर्मी संघ के आह्वान पर बसंतराय प्रखंड के मनरेगा कर्मियों ने 9 से 11 मार्च तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर जाने की घोषणा की है. इस संबंध में कर्मियों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया. मनरेगा कर्मियों ने कहा कि यदि तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के दौरान सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करती है, तो इसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी. कर्मियों का कहना है कि वे कई वर्षों से सरकार के समक्ष स्थानीयकरण, लंबित मानदेय का भुगतान और अन्य लंबित मांगों की पूर्ति की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया. कर्मियों ने बताया कि कई महीनों से लंबित मानदेय के कारण उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का समाधान जल्द नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. घोषित हड़ताल के दौरान प्रखंड के सभी मनरेगा कर्मी कार्य से अलग रहेंगे. इसमें बीपीओ, सहायक अभियंता, लेखा सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर, सहायक और रोजगार सेवक शामिल हैं. मौके पर बीपीओ उज्जवल कुमार, रोजगार सेवक हसनैन राजा, अब्दुल समद, सहायक अभियंता संजय मंडल, तौकीर आलम, त्रिभुवन पासवान, कनिष्ठ अभियंता अभिषेक कुमार, रोहित कुमार यादव, मो. अकील अख्तर और कंप्यूटर ऑपरेटर अभिषेक कुमार सहित कई मनरेगा कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >