आरजीएसए योजना के तहत झारखंड के पंचायत प्रतिनिधि केरल अध्ययन भ्रमण पर

अलपुझा में प्रतिनिधियों का पारंपरिक स्वागत, सशक्त पंचायती राज और वित्तीय प्रबंधन की ली जानकारी

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) योजना के अंतर्गत झारखंड के पंचायत प्रतिनिधियों का एक उच्चस्तरीय दल इन दिनों केरल के अध्ययन भ्रमण पर है. छह दिवसीय अंतरराज्यीय एक्सपोजर विजिट के दौरान प्रतिनिधि केरल की सशक्त पंचायती राज व्यवस्था तथा वित्तीय प्रबंधन की बारीकियों को समझ रहे हैं. यह भ्रमण कार्यक्रम 18 जनवरी से 23 जनवरी तक निर्धारित है. इसी क्रम में केरल के अलपुझा जिले में पहुंचने पर झारखंड के पंचायत प्रतिनिधियों का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया. इस भ्रमण में गोड्डा जिले के महागामा क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य नगमा आरा सहित झारखंड के विभिन्न जिलों से चयनित पदाधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. अलपुझा जिले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक्सपोजर विजिट पर पहुंचे जिला परिषद सदस्यों को मोमेंटो भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान केरल राज्य की जिला पंचायती राज व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. इस अवसर पर बताया गया कि केरल राज्य में पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा वार्षिक बजट का लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा पंचायतों को उपलब्ध कराया जाता है, जिससे विकास योजनाओं का प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन संभव हो पाता है. अलपुझा जिला परिषद अध्यक्ष ने पंचायतों के कार्य संचालन, वित्तीय प्रबंधन एवं जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तृत जानकारी साझा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >