बंका गांव में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस ने किया बरामद

बंका गांव में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस ने किया बरामद

गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बंका गांव के कार्तिक टोला में 19 वर्षीय युवक का फंदे से लटकता हुआ शव पाया गया है. युवक के शव को पुलिस द्वारा बरामद किये जाने के बाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया. शव के पोस्टमार्टम किये जाने के बाद परिजन घर ले गये. इस मामले में परिजनों द्वारा सदर अस्पताल में किसी अज्ञात द्वारा हत्या कर शव को फंदे से लटकाने की बात कही गयी है. हालांकि पुलिस ने इस मामले में कुछ भी नहीं कहा है. बताया कि परिजनों ने अब तक आवेदन नहीं दिया है. मामला जांच का विषय है. युवक के शव को परिजनों ने बंद दरवाजे के अंदर से बरामद किया है. सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार युवक बीते सात-आठ दिनों पहले ही अपने गांव आया था. वह एक झोपड़ीनुमा घर में रहता था. बाहर में कहीं काम करता था. युवक का बड़ा भाई भी दुमका में रहता है. मृतक की शादी नहीं हुई थी. मृतक के भाई ने बताया कि सुबह में जानकारी मिली कि उसके भाई के शव को मारकर फंदे से लटका दिया गया है. बताया कि पड़ोस में किसी बात को लेकर झंझट हुई थी. इसको लेकर संभवत: घटना को अंजाम दि या गया है. थाना प्रभारी कृष्णा कुमार साह ने बताया गया कि युवक के परिजनों की ओर से दिये गये आवेदन के बाद केस दर्ज किया जाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. युवक के शरीर पर चोट आदि के निशान नहीं पाये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >