नौ मई को जल और बिजली समस्याओं पर जन आंदोलन करेगी भाजपा

तीन राज्यों में ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं को दी बधाई

गोड्डा जिला भाजपा कार्यालय में मंगलवार को जिला अध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और मंडल प्रभारियों ने भाग लिया. बैठक में निर्णय लिया गया कि 9 मई को जल संकट और बिजली कटौती की समस्याओं को लेकर जिला समाहरणालय के समक्ष जन आंदोलन किया जाएगा. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती ने तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी और इसे कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया. पूर्व अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि भाजपा की जीत का सबसे बड़ा कारण बंगाल में प्रधानमंत्री द्वारा आंदोलन की रूपरेखा और गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे द्वारा एक माह तक पूरी रूपरेखा के साथ चुनाव लड़ना रहा. उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सांसद डॉ. निशिकांत दुबे का धन्यवाद भी किया. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जनता की हर समस्या के समाधान के लिए लगातार आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार को समय-समय पर जगाने की आवश्यकता है. कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अजय साह और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री संजीव टेकरीवाल ने किया. बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा, लाल बहादुर सिंह, मुरारी चौबे, सिमोन मरांडी, नितेश सिंह, पप्पू ठाकुर, रामचंद्र निराला, देवेंद्र सिंह, गजाधर सिंह, पवन झा, संजीव सिंह, शैलेंद्र सुमन, रूपनारायण, बबलू सिंह, जयशंकर सिंह, कैरब भारती, मणिकांत महतो, पवन शाह, सोनू सिंह, संतोष भगत सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >