अभाविप की बैठक में सदस्यता अभियान और तिरंगा यात्रा पर बनी रणनीति

नगर इकाई महागामा ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर बनाई कार्ययोजना

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) महागामा नगर इकाई की एक बैठक उत्क्रमित मध्य विद्यालय, महुआरा परिसर में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता नगर सह मंत्री मणि कुमार ने की, जबकि प्रदेश सदस्यता अभियान प्रमुख सुमित कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे. बैठक में आगामी सदस्यता अभियान को लेकर व्यापक रणनीति बनायी गयी. अभियान को वार्ड स्तर तक पहुंचाने एवं अधिक से अधिक छात्रों को संगठन से जोड़ने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. इसके अलावा, नगर कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी कार्यकर्ताओं से सुझाव आमंत्रित किये गये. जिला कला मंच के संयोजक मुस्कान कुमारी ने जानकारी दी कि आगामी 15 अगस्त को महागामा बाजार में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. इसके लिए विभिन्न समितियों का गठन कर प्रचार-प्रसार की योजना भी बनायी गयी. बैठक में रुचि कुमारी, सानिया कुमारी, मनीष कुमार, अक्षय कुमार, शिव कुमार, अमन ठाकुर, अमित कुमार, रिम्मी कुमारी, राज नंदनी, सुधांशु निगम, मकुंद सिंह, योगा सिंह, करण कुमार, शिवम कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >